कुल्टी।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना के चौरांगी फाड़ी अंतर्गत चितरंजन नियामतपुर रोड पर चौरंगी मोड़ के मैदामिल के पास सड़क हादसा हुआ। समाचार सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे चौरंगी से नियामतपुर की ओर जा रही एक मारुति चारपहिया वैन ने नियंत्रण खो दिया और एक ट्रक में जा घुसी। मैदामिल से सटी सड़क पर कार का दरवाजा टूट गया और मारुति वैन में सवार दो लोगों को चौरंगी पुलिस ने मौके पर ही बचा लिया और पुलिस एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति वैन को हटा दिया गया है और सड़क के बीच से निकालकर चौरंगी थाने ले आया गया है।


Post Views: 202








