आसनसोल, 17 जून 2022
आसनसोल मंडल के सेफ्टी विंग द्वारा परिचालनिक विंग के सहयोग से एसपीएडी(SPAD) (डेंजर की स्थिति में सिगनल पार करना) से बचने के लिए अंडाल क्रू लॉबी में एक कठोर और प्रभावी संरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गई, जहां ट्रेन सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए विभिन्न संरक्षा संबंधी मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई ।
एसपीएडी(SPAD) (डेंजर की स्थिति में सिगनल पार करना) से बचने के लिए संरक्षा संबंधी 32 बिंदुओं की कार्य योजना पर चर्चा की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। आसनसोल मंडल पूरे मंडल में नियमित रूप से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है और ट्रेन की सुरक्षित आवाजाही के लिए संबंधित कर्मचारियों को कार्य स्थल पर आत्म सुरक्षा के साथ-साथ सुरक्षा के लिए संवेदनशील बनाया जा रहा है। इसी तरह की संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन अंडाल डीजल शेड में भी किया गया था जिसमें 44 अधिकारियों ने भाग लिया था।
अंडाल क्रू लॉबी के सेमिनार में मुख्य वक्ता श्री बी.के.त्रिपाठी अपर मंडल रेल प्रबंधक-2, श्री अशोक कुमार दास वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, श्री ए.के.डिंडा वरिष्ठ मंडल बिजली इंजी./परिचालन और श्री सचिन सुमन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/III थे।
संगोष्ठी में 69 रनिंग स्टाफ, 8 लोको इंस्पेक्टर, संरक्षा काउंसिलर सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।














