आसनसोल 01 अक्टूबर, 2023:
“स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा-2023”, 16 सितंबर, 2023 से 02 अक्टूबर, 2023 तक मनाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी की “स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान” की अपील के आलोक में 01 अक्टूबर, 2023 को एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया। माननीय प्रधान मंत्री द्वारा साथी नागरिकों को एक अनोखा आह्वान किया गया है। यह व्यापक स्वच्छता अभियान जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों से बाजार स्थानों, रेलवे पटरियों, रेलवे परिसरों, जल निकायों, पर्यटन-स्थलों, धार्मिक- स्थलों आदि जैसे सार्वजनिक स्थलों की वास्तविक साफ-सफाई की गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान करता है।

तदनुसार, आसनसोल मंडल ने पूरे मंडल में एक व्यापक स्वच्छता अभियान (श्रमदान) में भाग लिया। श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे/आसनसोल के साथ मंडल शाखा अधिकारी, रेलवे कर्मचारी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, हाउसकीपिंग स्टाफ और गैर-सरकारी संगठन (जैसे बासुकीनाथ सेवा समिति, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन) ने 10.00 बजे से 11.00 बजे तक आसनसोल स्टेशन परिसर में श्रमदान में सक्रिय रूप से भाग लिया। श्रमदान के बाद आसनसोल स्टेशन से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल तक जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।
नामित अधिकारियों ने भी पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों के साथ 10.00 बजे से 11.00 बजे तक पूरे आसनसोल मंडल में सभी बड़े और छोटे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, शेड और यूनिटों में स्वच्छता अभियान (श्रमदान) में भाग लिया।



















