Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल में “स्वच्छ परिसर दिवस” का पालन किया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 24 सितंबर, 2022 : स्वच्छता पखवाड़ा, एक पखवाड़े तक चलने वाला कार्यक्रम 16.09.2022 को शुरू किया गया है, जो 30.09.2022 तक जारी रहेगा। आसनसोल मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से आज (24.09.2022) “स्वच्छता पखवाड़ा” के एक भाग ‘स्वच्छ परिसर दिवस’ के दूसरे दिन का आयोजन किया गया।

जसीडीह, कुलटी, दुर्गापुर, रानीगंज, सीतारामपुर, मधुपुर, अंडाल, मंडल रेलवे अस्पताल कॉलोनी, ट्रैफिक स्वास्थ्य यूनिट/आसनसोल, ट्रैफिक कॉलोनी/आसनसोल की रेलवे कॉलोनियों की गहन सफाई और कचरा निपटान किया गया। आसनसोल, जसीडीह, दुर्गापुर, मधुपुर, चित्तरंजन, अंडाल एवं कुमारधुबी के रनिंग रूम, रिटायरिंग रूम, वीआइपी कक्ष, वीआइपी लाउंज, अधिकारी विश्राम गृह, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय की गहन सफाई की गई।

सौंदर्यीकरण के लिए लोको काॅलोनी/आसनसोल, अस्पताल काॅलोनी/आसनसोल, पानागढ़ स्वास्थ्य यूनिट के रेल परिसरों में वृक्षारोपण तथा उद्यानों व प्रांगण का रख-रखाव एवं पेड़ों की छंटाई की गई है।

Latest News