बर्नपुर: सेल की इस्पात नगरी बर्नपुर में हूल दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उनके जीवनी पर चर्चा करने के साथ ही पारंपरिक रूप से रैल्ली निकाली गई।
इस दौरान बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सेल आईएसपी के सीएसआर की मदद से लेक्चर सेमलेट बर्नपुर की और से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सिधू और कानू के तस्वीर पर आईएसपी के ईडी पवन कुमार, सीजीएम विनोद कुमार, जीएम सब्यसाची दत्ता, देबनाथ मजूमदार, बिनोद कुमार, संगठन के अध्यक्ष वैद्यनाथ सोरेन, हीरालाल सोरेन, लखीराम माडी, आदि ने माला चढ़ाया। इस दौरान इडी पवन कुमार ने कहा की इससे पहले मंगलपांडे के बारे में सुनते आए है, बंगाल में आने के बाद सिद्दू और कानू के योगदान को जाना, बहुत अच्छा लग रहा है कि उनके योगदान को आपलोग मना रहे है। वही इस दौरान हजारों की संख्या में महिला और पुरुष आदिवासी इस हूल दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, यहां पारंपरिक भेषभूसा में हांथों में तीर धनुष सहित अन्य हथियार के साथ इस रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ से निकली गई रैली पूरे शहर की परिक्रमा कर हडामडीह में इसका समापन हुआ।















