Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

ईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी द्वार के समक्ष 28 सूत्री मांगों को लेकर कोलियरी मजदूर कांग्रेस हिन्द मजदूर सभा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।ईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी द्वार के समक्ष 28 सूत्री मांगों को लेकर कोलियरी मजदूर कांग्रेस हिन्द मजदूर सभा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। मिली जनकारी के मुताबिक कोलियरी मजदूर कांग्रेस हिन्द मजदूर सभा की ओर से मजदूरों के हक में 28 सूत्री मांगों को लेकर सकतोड़िया ईसीएल मुख्याल पर धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया। इस संदर्भ में यूनियन नेता ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों के तानाशाही रवैया के कारण डेथ कोर्टा, स्थानांतरण आदि समस्या का निपटारा नही किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। महासचिव एस.के पांडेय, अध्यक्ष उज्जवल चटर्जी, जॉइंट महासचिव प्रफुल्ल चटर्जी, संगठन मंत्री विष्णु देव नोनिया, सहेबे आलम, ज्यन्तो मित्रा, शांति भूषण प्रसाद यादव, नेता आनंतो कवि सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जहां प्रदर्शन के बाद ईसीएल निर्देशक आहुति सोवइन को 28 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा गया।