कल्याणेश्वरी । कल्याणेश्वरी पीएचई मे कार्यरत असंगठित श्रमिको को आईएनटीटीयूसी झंडा थमा कर संगठन मे शामिल किया गया । इस अवसर पर आई एन टी टी यू सी के कुल्टी ब्लाक अध्यक्ष बाबू दत्ता ने बताया की कल्याणेश्वरी पी एच ई मे कार्यरत तथा अन्य असंगठित श्रमिको को गुरुवार शाम को संगठन मे ब्लाक अध्यक्ष ने झंडा थमा कर संगठन मे शामिल किया । उन्होंने बताया की इसके पूर्व भी आई एन टी टी यू सी कमिटी का गठन हुआ था । श्रमिको के कार्यों को देखकर 50 से अधिक अन्य असंगठित श्रमिको को शामिल किया गया । उन्होंने कहा की यह संगठन सदेव मजदूर के हित मे कार्य करती है । कोई भी प्रबंधन अपने कर्मचारी का शोषण तथा अत्याचार नहीं कर सकता । श्रमिको की मांगो को लेकर संगठन सदेव लड़ाई लड़ते आया है । उन्होंने बताया इन श्रमिको की आवश्यक मांगों को अब संगठन के बैनर तले लेकर उसकी मांग की जाएगी ।
















