कुल्टी अंतर्गत राधानगर स्थित श्री गणिनाथ आश्रम में सीएसआर अंतर्गत सेल आईएसपी बर्णपुर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मेडिकल केम्प के आयोजक विवेकानंद आश्रम सामडी के द्वारा किया गया।
जिसमें मुख्य चिकित्सक डॉक्टर फतेह अहमद द्वारा 98 मरिजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निशुल्क दवाईयां प्राप्त किया।
मेडिकल टीम में सहायक चिकित्सक डॉक्टर महुआ आचार्य, फार्मासिस्ट श्रीमती रंजु सिंह, कोरडीनेटर निरंजन किस्कू और श्री प्रदीप हेम्ब्रम उपस्थित थे।
विदित हो कि आसनसोल मध्यदेशीय वैश्य सभा ट्रस्ट श्री गणिनाथ आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का लाभ लगभग 13 ग्रामीण क्षेत्रों के लागों को मिलता है।
जिसमें महाबीर पाडा़,आलडिही,बेजडीह, दास पाडा़, सुन्दरचक गाव,बामनडिहा,राधानगर, हटिया, बाउरी पाडा़, मस्जिद पाडा़,चिनाकुडी, सिनेमा हाल और कोयरी पाडा़ के गरीब व जरुरतमंद लोगों को शिविर से राहत मिलता है।
संस्था के तरफ से उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, युवा संघ सदस्य बिक्की गुप्ता मध्यदेशीय, संदीप साव,सोमा सरकार और तेतरी पासवान ने सहयोग प्रदान किया।










