Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

क्षेत्रीय प्रबंधन और जनता मजदूर संघ के कुंती सिंह गुट की एक बैठक संपन्न हुई।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के बेगुनिया क्षेत्रीय कार्यालय में 28 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधन और जनता मजदूर संघ के कुंती सिंह गुट की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक पीके मिश्रा तथा महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न कोलियरियों में पीने के पानी की समस्या, क्वार्टर मरम्मती, लाल बाजार के विक्टोरिया कोलियरी में सफाई, बिजली की समस्या, समय पर ट्रांसफार्मा को बदलना, मेडिकल के नाम से जो ,40 हजार रुपए कांटे जा रहा है। उसकी पूरी जानकारी देना । समय से प्रोमोशन देना, मृत कर्मचारी के आश्रित को समय से नौकरी देना। दामागोड़िया कोलियरी से जल्द कोयला का उत्पादन करना। अवैध खनन की डोजरिंग करवाना समेत कई मांगों पर प्रबंधन ने सकारात्मक पहल की है। कइ मांगों को बैठक में ही मान लिया गया और कि मांगों पर एक माह का समय लिया गया हैं ।

इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जगदीश कर्मकार, क्षेत्रीय अभियंता गुंजन कुमार,मौजूद थे। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के क्षेत्रीय सचिव सफीक रहमान खान, अध्यक्ष संतोष सिंह, सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे ।