नियामतपुर । नियामतपुर सूर्य मंदिर के समीप छठ घाट का निर्माण कार्य छठ पूजा समिति ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आरंभ किया । इस संबंध में बताया जाता है कि छठ पूजा हिंदुओं के आस्था का महान पर्व है । जिसे लोग बड़े ही सादगी के साथ धार्मिक वातावरण में अनुष्ठान का आयोजन करते हैं । इतना ही नहीं बल्कि लोग इस अनुष्ठान को करने वालों का बढ़-चढ़कर सहयोग भी करते हैं । दुर्गा पूजा के बाद लोगों में छठ पूजा की तैयारी को लेकर भावनाएं तरंगित होने लगती है । इसी क्रम में नियामतपुर के सूर्य मंदिर के समीप स्थित छठ घाट पर छठ पूजा समिति द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से घाट निर्माण कार्य आरंभ किया गया । इस अवसर पर छठ पूजा समिति के उप सचिव राकेश कुमार साव ने कहा कि पूर्व में यह घाट मिट्टी का था । जहां छठ ब्रतियों को अनुष्ठान करने में कई तरह की दिक्कतें होती थी । लेकिन समिति के लोगों ने निश्चय किया कि इस घाट को बनाया जाएगा और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस छठ घाट का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है । उन्होंने कहा कि केवल समिति के लोग द्वारा यह कार्य संभव नहीं है । इस कार्य में स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है ।
जिस कारण यह कार्य हो रहा है उन्होंने कहा कि आगे भी बाकी बचे घाटों का निर्माण किए जाने की योजना बनाई जा रही है । छठ पूजा समिति के सभापति शिवप्रसाद राउत ने बताया कि जब यह छठ घाट कच्चा था मिट्टी का था । उस दौरान छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने में विभिन्न तरह की परेशानियां पेश होती थी ।जिसे देखकर समिति द्वारा इसे बनाने का निर्णय लिया गया । इस कार्य में पूरे क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया जिस कारण इसका निर्माण संभव हो सका ।



















