कुल्टी।राज्य सरकार के स्वास्थ साथी योजना को घर -घर पहुँचाने के उद्देश्य से 63 नंबर वार्ड के शाही मुहल्ला एपीजे अब्दुल कलाम हॉल परिसर में पार्षद सलीम अख्तर अंसारी की सहयोग से उक्त योजना से वंचित लोगों को नगर निगम के स्वास्थ विभाग की ओर से स्वास्थ कार्ड निर्माण के लिये शिविर लगाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 63 नंबर वार्ड में स्वास्थ विभाग की ओर से स्वास्थ कार्ड निर्माण हेतु तस्वीर खिंचने के लिये शिविर लगाया गया। तथा उक्त शिविर के माध्यम स्वास्थ साथी योजना से वंचित लोगों को लाभ पहुँचाया गया। इस अवसर पर 63 नंबर वार्ड के पार्षद सलीम अख्तर अंसारी आदि तृणमूल समर्थक उपस्थित थे।
Post Views: 129










