Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

संकततोड़िया। शशिभूषण प्रसाद यादव वेलफेयर सोसायटी एवं न्यू टाइगर क्लब के तत्वाधान में शनिवार को रामचंदरपुर नेत्र अस्पताल के सहयोग से शालतोड़ बाजार सामुदायिक भवन निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.आयोजित 72 रोगियों को पंजीकृत कर जांच की गई इनमें से 21 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु उपयुक्त पाया गया.सभी को ऑपरेशन के लिए रामचंदरपुर नेत्र अस्पताल ले गया. शिविर का उद्घाटन फीता काटकर डॉक्टर पी सी कुमार ने किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शांति भूषण प्रसाद यादव,डॉक्टर नंदकिशोर कुमार,मृदुल कुमार, अजय साव, बीटू बर्मन,महेंद्र साव सहित अन्य लोग मौजूद थे.शांति भूषण प्रसाद यादव ने कहा कि अगर हम समर्पण भाव के साथ सेवा कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से इसका पुण्य लाभ तो हमें मिलेगा, हम उस गरीब की भावनाओं को समझेंगे जो आज अपना इलाज करा पाने में सक्षम नहीं है तो निश्चित रूप से यह पुण्य कार्य तो है ही और हमें रोगियों द्वारा आशीर्वाद भी मिलता है।