नियामतपुर । नियामतपुर लायंस क्लब की ओर से सीतारामपुर एन डी राष्ट्रीय विद्यालय मे थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य किशोर पटेल ने विदयालय के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा की यह रोग वंशानुगत है अर्थात यह रोग माता पिता से अपने संतान को मिलता है । इसी तरह इसका विस्तार होता है । उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया बीमारी में रक्त नही बन पाता है । जिससे इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस बीमारी से ग्रसित लोगों को समय समय पर रक्त चढ़ाना पड़ता है । उन्होंने इसके लिये अभिभावकों को थैलेसीमिया को लेकर अपने बच्चे को समय समय पर जांच करवाने का सलाह दिया । उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब ऑफ नियामतपुर की ओर से कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के बच्चों में थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है । इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक शिक्षक प्रभारी राजीव सिन्हा परेश सेठ सहित लायन्स क्लब के अन्य सदस्यो के अलावा बच्चे शामिल थे ।
















