बराकर । सेल के अंतर्गत रामनगर कोलियरी के भोकेसनल ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार को दुर्गापुर के सुंदरराम कियेलेटीभ वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर मे आस पास के क्षेत्र के लगभग 200 मरीजों ने अपनी अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाया । इसी दौरान लोगों को निःशुल्क दवां भी प्रदान किया गया। शिविर मे ब्लड प्रेसर, सुगर ,सर्दी जुखाम ,बुखार ,आदि कई रोगों की जांच की गई।
इस अवसर पर रामनगर कोलियरी के मुख्य महाप्रबंधक तथा शिविर के मुख्य अतिथि टिके राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी बीमारी के प्रारंभ मे बीमारी पकड़ कर उसका इलाज किया जाता है तो उस पर नियंत्रण किया जा सकता है ।लेकिन बीमारी जटिल होने पर मरीज को खतरा काफी बढ़ जाता है । स्वास्थ्य शरीर से देश भी स्वास्थ्य रहता हैं। ज्यादातर मजदूर लापरवाही का शिकार होते हैं। इनकी लापरवाही का खमियाजा प्रबंधन को भुगतना पड़ता हैं। जिसमें लाखों रुपए का नुक़सान प्रबंधन को उठाना पड़ता हैं।
इस अवसर पर जीएम प्रोजेक्ट एसए हुसैन, एस दान, डीजीएम महोम्मद जीसान अहमद, मनोज सिंह, सहायक प्रबंधक सुब्रा चटर्जी, के अलावा डाक्टर अन्याना दे, पार्थ सारथ माजी, सुब्रतो मजूमदार, मोमिता मजूमदार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।










