संवाद सहयोगी सांकतोड़िया : साल तोड़ ग्राम पंचायत के पारबेलिया स्थित पारबेलिया सरस्वती क्लब के तत्वावधान में पारबेलिया कोलियरी फुटबॉल मैदान में 24 वें गणेश उत्सव पंडाल का सोमवार की संध्या उद्घाटन किया जाएगा। 31 अगस्त को शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।
इस सिलसिले में गणेश पूजा कमेटी के संयोजक नितुरिया ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष शांति भूषण प्रसाद यादव ने बताया कि यह पूजा वर्ष 1999 में बड़े भैया शशि भूषण प्रसाद यादव द्वारा शुरू की गई थी तभी से हम सभी इसे मनाते आ रहे हैं। यह कार्यक्रम 10 दिनों के लिए आयोजित होता है। इन पूरे दिनों में करीब 15 विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं जैसे रक्तदान शिविर का आयोजन, महिलाओं को सारी वितरण, लाल बच्चों को खाना, शिक्षक दिवस, कवि सम्मेलन आदि। कहा पवन बांके बिहारी को बुलाने का भी कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि इस बार ₹9 लाख बजट का बजट है। पंडाल के निर्माण में किसी भी तरह का प्लास्टिक या पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सभी वस्तुएं इको फ्रेंडली हैं।












