बराकर : कुल्टी ब्लॉक के मिठानी में केएमसी के महामंत्री आरके त्रिपाठी के नेतृत्व में केएमसी(एचएमएस) के पूर्व महामंत्री स्व: शशि भूषण प्रसाद यादव के जयंती पर उनके तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका जन्मदिवस पालन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोयला मजदूर कांग्रेस के सर्वश्री अध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री आरके त्रिपाठी, स्व: शशिभूषण प्रसाद यादव के भाई एवं नितुरिया पंचायत समिति के सह सभापति शांतिभूषण प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव अपराजिता बनर्जी, कोषाध्यक्ष बोधनारायन सिंह, चंगेज़ खान सहित काफी संख्या यूनियन के कर्मी एवं सदस्य शामिल थे। इस दौरान वक्ताओं ने स्व: शशिभूषण प्रसाद यादव के जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि 2010 के 29 मार्च को कुछ अराजक तत्व द्वारा उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी। जो बहुत ही दुखद घटना थी। जो हमारे लिए अपूरणीय श्रति है। वे हमेशा इस संगठन को मजबूत करने में और कर्मियों के समस्याओ को समाधान करने पर कर्मियों के साथ खड़े रहते थे। मौके पर उपस्थित शशिभूषण प्रसाद यादव के भाई शांतिभूषण यादव ने कहा कि आज हमारे प्रिय नेता स्व: शशि भूषण प्रसाद यादव के 61 वीं जयंती पर यहां मिठानी कोलियरी परिसर में केएमसी के आरके त्रिपाठी जी, राकेश कुमार जी, बोधनारायन भैया आदि के नेतृत्व में आज 1 अप्रेल को जन्मदिवस मनाया गया। हमारे प्रिय नेता स्व: शशिभूषण प्रसाद यादव कोयला मजदूर कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि मैं इस सभा मे कहूंगा कि कोयला मजदूर कांग्रेस के साथ हमारे परिवार आगे भी था और आने वाले दिनों में हम इस संगठन के साथ जुड़े हुए हैं और हम प्रत्येक चीजो के साथ इस संगठन के साथ थे और हमारे परिवार इस संगठन को कभी नही भूल पाएंगे और हमेशा इस संगठन के साथ खड़ा रहूंगा। मौके पर पत्रकार के एक सवाल पर कहा कि आज वो इस संगठन में नही है वो उनके कुछ व्यक्तिगत कारण था और वो हमारे परिवार का विचार था इस पर हम ज्यादा मंथन नही करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कोयला मजदूर कांग्रेस के बैनर तले भैया काम करते थे। कुछ कारण वश हम संगठन में नही हैं लेकिन हमारा संबंध कभी भी इस संगठन से खत्म नही होगी और आने वाले दिनों में इस संगठन में हर तरफ से समर्पित करते हैं।










