पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ का सीतारामपुर शाखा का गठन रविवार शाम किया गया। उक्त पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ का गठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कृष्णा मुरारी पांडेय के उपस्थिति में सीतारामपुर पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष बिकास कुमार पांडेय,सचिव राकेश हेला, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार को बनाया गया। इस दौरान शाखा गठन में उपस्थित थे पुण्य बरात बेरा आसनसोल मंडल उपाध्यक्ष पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ,सुमन कुमार चट्टोपाध्याय आसनसोल शाखा सचिव पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, राजीब घोष आसनसोल पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के सदस्य, सिद्धार्थ चक्रबर्ती आसनसोल पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, समाज सेवी सह राजनीतिक नेता टिंकु वर्मा थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के कृष्णा मुरारी पांडेय ने कहा रेलवे कर्मियों की समस्या का निवारण,रेलवे अधिकारियों से रेल कर्मचारियों के हित में लिया जाने वाला कार्य ही हमारा संघ का उद्देश्य है। रेलवे कर्मियों को सुरक्षित परिवेश में रेलवे की सेवा प्रदान करना ही उद्देश्य है। आज के इस सीतारामपुर पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ की शाखा गठन में लगभग 50 से अधिक रेलवे के अन्य अन्य विभाग के कर्मचारियों ने उत्साह पूर्ण वातावरण में शामिल हुए।




















