Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ  सीतारामपुर ब्रांच के नेतृत्व में सहयोग में आदिकर्ण फाउंडेशन ने मिलकर रक्तदान शिविर के साथ निःषुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीतारामपुर टैगोर इंस्टीट्यूट प्रांगण में शनिवार सुबह पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ  सीतारामपुर ब्रांच के नेतृत्व में सहयोग में आदिकर्ण फाउंडेशन ने मिलकर रक्तदान शिविर के साथ निःषुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया। उक्त रक्तदान शिविर के साथ निःषुल्क मेडिकल शिविर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। मेडिकल शिविर में विशेष रूप से कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार उपस्थित थे। विधायक ने रक्तदान करने वाले रेल कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निःषुल्क मेडिकल शिविर में पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के डिवीजन सचिव राजीव घोष, आसनसोल ब्रांच सचिव सुमन चटोपाध्याय, डिवीजन अध्यक्ष पुर्न व्रतों बेरा, सीतारामपुर  ब्रांच सचिव राजेश हेला, आयोजक सचिव राहुल दत्ता, विकास कुमार राम,आदित्य पॉल,शोभिक चक्रवर्ती के साथ संघ के रेलवे कर्मी उपस्थित थे। आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने कहा लगातार बारिश में भी रेल कर्मी के साथ अन्य लोगों ने काफी संख्या में रक्तदान किया। निःषुल्क मेडिकल शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपना इलाज़ की जानकारी लिया। श्री वर्मा ने कहा प्रकृतिक आपतकालीन बारिश ने पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के कर्मियों का मनोबल टूटने नहीं दिया। कार्यक्रम में गांधी नगर, तालपाड़ा की युवतियों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम में भाग लिया। आसनसोल से क़ाफी सँख्या में राजनीतिक दल से जुड़े समाज सेवी उपस्थित थे। निःषुल्क मेडिकल शिविर में आसनसोल HLG अस्पताल ने काफ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। आसनसोल जिला अस्पताल की ओर से ब्लड बैंक ने सहयोग किया। आदिकर्ण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष काजल दास, कवि सिंह, अनिमेष माझी के साथ काफ़ी सँख्या में रेल कर्मियों ने अपना स्वास्थ जांच कराया।