Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर आदर्श फ्री प्राइमरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर आदर्श फ्री प्राइमरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई । इस संबंध में बताया जाता है कि फाइलेरिया को लेकर नगर निगम तत्पर हो गया है । जिसको लेकर शहर के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श फ्री प्राइमरी विभाग में बच्चों को सहायक चिकित्सा कर्मी चुमकी गोराई और सुप्रिया कुंडू के द्वारा बच्चों को यह दवा खिलाया गया । इस अवसर पर स्कूल के प्रधान शिक्षक रंजीत पासवान भी उपस्थित थे । दवा खिलाने के पूर्व स्कूल में अभिभावकों के साथ एक बैठक किया गया था । बैठक के दौरान सभी को इस दवा के बारे में बताया गया था । उसके बाद अभिभावकों की सहमति के उपरांत सोमवार को यह दवा खिलाना आरंभ किया गया है । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक रंजीत पासवान ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार के द्वारा चलाया गया यह अभियान बहुत ही अच्छा है । लेकिन आप लोगों के बिना अनुमति हम लोग बच्चों को दवा नहीं दे सकते हैं । इसके बाद कई अभिभावकों ने बच्चों को दवा खिलाने से मना भी किया जो इससे असहमत थे । उन्हें दवा नहीं खिलाया गया । दवा उन्ही बच्चों को दी गई जिनके अभिभावकों ने दवा खिलाने पर अपनी सहमति जाहिर की थी । इस दौरान लगभग 40 बच्चों को दवा खिलाई गई । इस अवसर पर सहायक शिक्षिक राजेश नोनिया ठाकुर टुडू ललिता कुमारी गुप्ता उपस्थित थे । वही दूसरी ओर बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल में फाइलेरिया के रोकथाम के लिए कक्षा 5 से लेकर 9 के बच्चों को सहायक चिकित्सा कर्मियों द्वारा यह दवा खिलाया गया । इस अवसर पर स्कूल के टी आई सी आर के साहनी ने बताया कि सरकार द्वारा फाइलेरिया मुक्त वातावरण बनाने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है । ताकि इस दवा के प्रभाव से इस वाइरस को रोका जा सके और सभी बच्चे स्वस्थ रहे ।