बराकर । बराकर आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल मे नवम चरण का छात्रों को साइकिल प्रदान किया गया । इस संबंध मे बताया जाता है की राज्य सरकार की ओर से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है । इसी मे से सबूज साथी योजना काफी महत्वपूर्ण है । बुधवार को शहर के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल के प्रांगण मे छात्रों को साइकिल प्रदान किया गया । इस दौरान लगभग 84 छात्रों का कागजी खाना पूर्ति कर क्रमबद्ध तरीके से साइकिल दिया गया । इस अवसर पर टी आई सी आर के साहनी ,तथा शिक्षक मनोरमा झा , पीके पंडित , मिस्टू साहू , एस के प्रमाणिक , भी के गुप्ता , संजीत पाल , सुकांतो सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री साहनी ने बताया की आज सरकार के सहयोग से आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल के 84 छात्रों को सबूज साथी योजना के तहत साइकिल प्रदान किया गया । उन्होंने कहा की इसकी सहायता से बच्चो को स्कूल तक पहुंचने मे काफी सुविधा होगी । कई छात्रों का घर स्कूल से काफी दूर है ।
जिन्हे इस साइकिल के माध्यम से स्कूल पहुंचने मे काफी आसानी होगी । वही साइकिल मिलने के बाद छात्रों मे काफी हर्ष का माहौल देखा गया ।


















