Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन जन जागरण के तहत लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । आसनसोल रेल मंडल के बराकर आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन जन जागरण के तहत लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । इस संबंध में बराकर आरपीएफ के निरीक्षक थाना प्रभारी पीयूष कांति शाह ने बताया कि शनिवार को बराकर आरपीएफ द्वारा कुल्टी स्टेशन के समीप गेट पर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर एसएन मुर्मू हेड कांस्टेबल एके यादव कांस्टेबल चितरंजन पासवान के अलावे अन्य जवान उपस्थित थे ।

इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने गेट के समीप उपस्थित लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए कहा कि चलती हुई ट्रेनों पर पत्थर बाजी ना करें क्योंकि यह पत्थर ट्रेन के अंदर बैठे यात्री को अगर लगता है तो उससे उसकी जान भी जोखिम में पड़ सकती है । यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए । उन्होंने लोगों से अतिक्रमण से बचने की भी सलाह दी । लोगों को बताया कि नशीले पदार्थ के सेवन तथा नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों से सावधान रहें । स्टेशन व आसपास के क्षेत्र तथा रेल के कोच में किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें । ताकि समय रहते किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके तथा लोगों की सहायता किया जा सके ।