Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर फाड़ी पुलिश द्वारा फाड़ी परिसर में मंगलवार को ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी पुलिश द्वारा फाड़ी परिसर में मंगलवार को ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया । बैठक में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी एसीपी सुकांतो बनर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
इस दौरान कुल्टी एसीपी सुकांतो बनर्जी ने कहा की अंतिम नमाज के दौरान पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। ईद शांति का त्योहार है जो भाईचारा का संदेश देता हैं। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाय। किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तों तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद पप्पू सिंह ने कहा कि बराकर शहर में हमेशा शांति व्यवस्था कायम रहती हैं। यहां के लोग आपस मे मिल जुलकर रहते है तथा सभी एक दूसरे के त्योहार में उपस्थित भी रहते हैं।
इस अवसर पर बराकर फाड़ी प्रभारी अरिंदम मंडल, बराकर सब ट्राफिक प्रभारी चिरंजीवी राय गुहा, बराकर आरपीएफ के श्री मुर्मु के अलावा वार्ड 66 के पार्षद अशोक पासवान, खलिल खान , रफीक गलौरिय, कलीम खान ,बबलू पटेल, मुन्ना बारीक, टुन्नी लोहिया ,सुब्रत भादुड़ी, राजा धीवर, शंकर शर्मा, सुरेंद्र यादव के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।