बराकर। आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत बराकर रेल पुल संख्या 17 के अंडरपास को मरम्मती के बाद गुरुवार को विधिवत उद्घाटन कर पुनः चालू कर दिया गया। कुल्टी के भाजपा बिधायक डॉ अजय पोद्दार ने अंडर पास का विधिवत फीता काटकर नारीयल फोड़ कर इसका पुनः आवागमन चालू करवाया। इस दौरान आसनसोल रेल मंडल के सीनियर डीईइन वन एस के तिवारी, ऐईइन टू बिनोद कुमार एव उनकी टीम मौके पर उपस्थित थी। मालूम हो की बिगत मार्च में इस पुल की मरम्मती के लिए चार महीने के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। आखिर कर छह महीने के बाद इसे फिर से चालू कर दिया गया। मौके पर उपस्थित बिधायक डॉ पोद्दार ने कहा कि अंडर पास को दुर्गापूजा को लेकर जल्द कार्य पूरा करने के बाद इसे प्रारम्भ किया गया। क्योंकि पूजा के दौरान पूरा बाजार सुनसान था। स्थानीय ब्यवसाई की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। वही पुल पार के सभी इलाके के वाशियो को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दुर्गापूजा के बाद दो तीन दिनों के लिए एक बार पुल को बंद किया जाएगा। जिससे पानी की निकासी ओर सड़क मरम्मती का कार्य पूरा किया जा सके।

वही उन्होंने आगे कहा कि पुल के नीचे से बड़े वाहनों के लिए सड़क निर्माण कार्य जल्द चालू करने की बात कही। बराकर पूल के अंडरपास के पुनः चालू होने बराकर पुल पार ओर बैगुनिया बाजार के सभी लोगो मे उत्साह का माहौल देखा गया। वही कई लोगो मे मायूसी भी दिखी। पुल के चौड़ीकरण को कम कर दिया गया। जहा पहले गाड़ी के आने जाने के साथ पैदल यात्री फूटपाथ से आसानी से आवागमन करते थे। जो अब बंद हो गया। जहा एक ओर से कोई भी चार चक्का प्रवेश कर जाने पर दूसरी ओर से कोई भी वाहन पुल में प्रवेश नही कर पायेगा। इस दौरान बराकर गौशाला कॉमिटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल, चेम्बर के सचिव किशन दुधानी, इंडस्ट्रीज के दीपक दुधानी, बालमुकुंद अग्रवाल, सोनू चौराशिया, राजू यादव, राजेश राजेश सिन्हा, मनमोहन राय, अनूप अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।












