बर्नपुर में ‘सीड बॉल’ कार्यक्रम के साथ हर घर तिरंगा को लेकर निकली प्रभात फेरी
बर्नपुर: बर्नपुर आदर्श विद्यालय एवं रामबंध आदर्श विद्यालय फॉर गर्ल्स के संयुक्त आयोजन में राधा ट्रस्ट NGO के सहयोग से ‘सीड बॉल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंदेबतानु भट्टाचार्य , भाजपा जिला अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कुमार सिंह, भाजपा स्टेट कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई।
प्रभात फेरी में करीब 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी स्कूल परिसर से शुरू होकर बर्नपुर हॉस्पिटल स्टेडियम होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। बच्चों ने देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।










