कुल्टी । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र से बिट्टू साव नमक एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। बाद में कुल्टी थाने की पुलिस ने घटना की जांच की तो पता चला कि मृत युवक का नाम बिट्टू साव है। उन्हें पीठ और सिर में गोली मारी गई थी। उसके बाद कुल्टी थाने की पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और साथ ही उनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण बिट्टू को बुलाया गया और मार डाला गया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने आसनसोल कोर्ट भेजा है । मालुम हो की बीते सोमवार रात्रि को बिष्णु बिहार कॉलोनी निवासी बिट्टू साव (27) नामक युवक कॉलोनी के निकट झाड़ियों में खून से लहूलुहान अवस्था मे गिरा पड़ा हुआ था। सूचना पाकर भाई बिट्टू को आसनसोल जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया ।










