कुल्टी। भारत कोकिंग कोल लिमीटेड क्षेत्र संख्या 12 अंतर्गत दामगोड़िया कोलियरी परियोजना के बोरीरा खदान के समीप केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की ओर से छापामारी अभियान चलाकर अवैध तरीके खनन किया हुआ।

तकरीबन 8 टन कोयला जब्द किया गया मिली जानकारी के मुताबिक कोलियरी में तैनात सीआईएसएफ के क्षेत्रीय निरीक्षक ए. के. माजी के नेतृत्व में बोरिरा खदान के निकट केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ छापामारी किया गया। जिससे कोयला चोरी में भगदड़ मच गई सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक छापामारी कर 8 टन 60 कोलोग्राम कोयला जब्द किया गया है। हलांकि किसी के पकड़े जाने की कोई खबर नही है। मौके पर सीआईएसएफ जवानों को साथ सीआईएसएफ क्राइम विभाग के सिपाही आदि उपस्थित थे।
Post Views: 134










