बराकर । कुल्टी ब्लॉक आईएनटीटीयूसी की ओर से बराकर बैगुनिया यूथ कार्यालय मे टैक्सी के असंगठिक चालकों को संगठन मे शामिल किया गया । इस दौरान संगठन के कुल्टी ब्लाक अध्यक्ष बाबू दत्ता के नेतृत्व मे लगभग 50 से अधिक टैक्सी चालकों को आईएनटीटीयूसी मे शामिल किया गया । इस दौरान उन्होंने चालकों को लेकर तत्काल एक कमिटी का गठन किया । ताकि चालकों की स्थानीय समस्याओं का तुरंत निदान निकाला जा सके ।इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बाबु दत्ता ने कहा की कुल्टी,बराकर,नियामतपुर एवं साकतोड़िया क्षेत्र के विभिन्न इलाके में ऑटो एवं टोटो चालकों के अलावा टैक्सी चालकों को संगठन में आज शामिल किया गया । इसके अलावा कुल्टी क्षेत्र में संचालित सरकारी एवं निजि कल कारखानों में कार्यरत असंगठित मजदूरों को भी संगठन में शामिल कर कमिटी का गठन किया जा रहा है । ताकि मजदूरों के स्थानीय छिट फूट समस्याओं का समाधान किया जा सके । उन्होंने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक के निर्देश पर संगठन का विस्तार करने का कार्य किया जा रहा है । आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आईएनटीटीयूसी की नजर कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न इलाके में कार्यरत श्रमिकों पर बनी हुयी है । इस अवसर पर तृणमूल यूथ कांग्रेस जिला नेता सुब्रतो भादुड़ी एवं टुन्नी लोहिया के अलावा काफी संख्या में टैक्सी चालक उपस्थित थे ।

















