Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भाजपा आसनसोल महिला मोर्चा ने 33%महिला बिल आरक्षण के समर्थन में राह चलते हुए छात्राओं, महिलाओं को मिठाई खिलाया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भाजपा आसनसोल महिला मोर्चा ने 33%महिला बिल आरक्षण के समर्थन में महिला जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य की नेतृत्व मे बीएनआर रविन्द्र भवन के समक्ष भारी बारिश में छात्राओं,महिलाओं को मिठाई खिलाकर सम्मान जनाया। महिला बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने भारी बारिश में राह चलते हुए छात्राओं, महिलाओं को मिठाई ,लड्डू ,संदेश खिलाया। आसनसोल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा भट्टाचार्य ने कहा कि इस बारिश में महिलाओं का समर्थन ही 33% महिला बिल आरक्षण की सफलता को दर्षाता है। हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी देश की प्रगति में महिलाओं को जोड़कर देश को विकास की ओर ले जा है। कांग्रेस की यूपीए 1,2 ने महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया, लोकसभा, राज्य सभा मे बहुमत होने के बाद भी महिला आरक्षण बिल को पास नहीं किया। भाजपा ने पहले भी महिला आरक्षण बिल के लिये लड़ाई लड़ा है। मोदीजी की सरकार ने महिला बिल को लाकर महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ा ने का काम किया है। उपस्थित थी महिला नेत्री रूपा दास, सविता बागडी, रंजीता लाहा, तुलशी बावरी,जय दास, लखी हासदा,सुमिता हासदा, आरती दास, चन्दना बावरी, शिवली बावरी, सोमा बावरी, सुनीता तुरी के साथ भारी सँख्या में महिलाएं उपस्थित थी।