Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भाजपा सदस्यता अभियान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल भाजपा सांगठनिक जिला के कुल्टी विधानसभा के भाजपा युवा नेता सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सीतारामपुर  क्षेत्र में भारी बारिश में साधारण जनता को भाजपा का सदस्य मिस कॉल के माध्यम से बनाया। भाजपा नेता टिंकु वर्मा ने कहा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सर्वोपरि तेजस्वी प्रधानमंत्री जी ने सितम्बर महीने के शुरुवात में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 का आगाज़ भाजपा केंद्रीय कार्यलय से आरंभ किया था। भाजपा पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं। संगठन में बदलाव से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से बूथ स्तर तक पार्टी में सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं के मतामत से पदाधिकारी का चयन भाजपा करते आ रहा हैं। हमारे उच्चस्तरीय नेता गण सदस्यता अभियान के माध्यम लगातार सदस्यता दिलाने और पार्टी आदर्श की जानकारी देकर जोड़ने का प्रयास करते हैं। सदस्यता अभियान में 8800002024 नंम्बर में मिस कॉल कर हम उन्हें पार्टी में जोड़ते हैं। श्री वर्मा ने कहा भाजपा पार्टी  2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से आदर्श संगठन,समाज सेवा, हमारे तेजस्वी प्रधानमंत्री जी को प्रधान सेवक के रूप में कहा जाना यह भाजपा पार्टी के सदस्यता अभियान के माध्यम से संदेश दिया जाता रहा हैं। सेवा ही संगठन का मुख्य एजेंडा भाजपा पार्टी का उद्देश्य हैं। श्री वर्मा ने कहा भारी बारिश में पार्टी के नेता प्रशांत चक्रवाती, शिल्पी रॉय के निर्देश में हमारे भाजपा पार्टी के नेता काजल दास के साथ मैंने सीतारामपुर के पास एक त्रिपाल के नीचे खड़े होकर 30 से अधिक लोगों को भाजपा सदस्यता अभियान से जोड़ा। सबसे ख़ुशी की बात है भाजपा सदस्यता लेने वाले सभी युवा काफ़ी उत्साहित दिखे।