आसनसोल, 15 नवंबर, 2024:
आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री चेतना नंद सिंह ने मंडल के नामित शाखा अधिकारियों के साथ आज आसनसोल में नए कोचिंग साइड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कोचिंग सुविधाओं की मौजूदा अवसंरचना, यात्री सुविधाओं और परिचालन तत्परता का मूल्यांकन करना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के मानकों को पूरा करते हैं।
यात्री सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखने में कोचिंग डिपो महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसी सुविधा है जहाँ यात्री ट्रेन के डिब्बों की सफाई, मरम्मत और रैक को प्रत्येक यात्रा से पहले सेवा के लिए तैयार किया जाता है। डिपो में आवश्यक गतिविधियों में नियमित सफाई, मामूली मरम्मत और व्यापक संरक्षा जाँच शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि कोच यात्रियों के लिए इष्टतम स्थिति में हैं।

इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा को बढ़ाने के लिए रेल डिब्बों के पानी की टंकियों को फिर से भरा जाता है । निरीक्षण के दौरान, श्री चेतना नंद सिंह ने स्वच्छता, रखरखाव और संरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कोचिंग सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर अंतर्दृष्टि और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोचों के रखरखाव के लिए उचित स्टाफ प्रशिक्षण पर भी जोर दिया, इन कोचों में उन्नत प्रणालियों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए कुशल कर्मियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
यह निरीक्षण भारतीय रेलवे के उन्नत सेवाओं और कुशल संचालन के माध्यम से यात्री संतुष्टि बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए अपने समर्पण को दर्शाता है।










Press Release No.: ER/ASN/2024/11/32
*DRM/ASANSOL INSPECTS NEW COACHING SIDE AT ASANSOL*
Asansol, November 15, 2024:
Shri Chetna Nand Singh, Divisional Railway Manager (DRM) of Asansol Division, Eastern Railway, conducted a thorough inspection of the New Coaching Side at Asansol, accompanied by nominated Branch Officers of the Division. The inspection aimed to evaluate the current infrastructure, passenger amenities, and operational readiness of the coaching facilities to ensure they meet the standards for safe and comfortable travel.
A coaching depot plays a crucial role in maintaining the quality and reliability of passenger services. It is a facility where passenger train coaches are cleaned, repaired, and prepared for service before each journey. Essential activities at the depot include routine cleaning, minor repairs, and comprehensive safety checks, all of which ensure that coaches are in optimal condition for passengers. Additionally, water tanks are refilled, and supplies are restocked to enhance passenger convenience and comfort.
During the inspection, Shri Chetna Nand Singh emphasized the importance of cleanliness, maintenance, and safety protocols. He thoroughly reviewed the various aspects of the coaching facilities and offered insights and directions on areas needing improvement. He also insisted on proper staff training for the maintenance of Linke Hofmann Busch (LHB) coaches, highlighting the need for skilled personnel to handle the advanced systems in these coaches effectively.
The inspection reflects Indian Railways’ focus on enhancing passenger satisfaction through upgraded services and efficient operations, showcasing its dedication to continuous improvement in service quality.








