बराकर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के श्रमिक संगठन सीटू की ओर से बराकर बस स्टेंड स्थित एक निजी लॉज में जिला के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया। जहा बंद उधोग को खोलने नया उधोग को स्थापित करने के साथ सरकार रोजगार सृजन की व्यवस्था करे। सम्मेलन में सीटू के जिला संपादक पूर्व सांसद बंश गोपाल चौधरी, सीटू सेंट्रल कमिटी के सदस्य सुजीत भट्टाचार्य, डीवाईएफआई की राज्य की संपादिका कामरेड मीनाक्षी मुखर्जी, सि एल डब्लू के संपादक राजीव गुप्ता, इस समावेश में मुख्य रूप से शामिल थे। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व सांसद बंश गोपाल चौधरी ने समावेश को संबोधित करते हुवे कहा,आने वाले लोकसभा के पूर्व पूरे राज्य ओर जिला में आयोजित समावेश को सभी सफल बनाए। जहा केंद्रीय ओर राज्य से रोजगार सृजन बंद उद्योग को खोलना नया उधोग को स्थापित करना मुख्य मुद्दा होगा। वही आने वाले सात और आठ अक्टूबर को पश्चिम बर्दवान जिला के ग्यारहवें सीटू सम्मेलन को सफल बनाना है। सात और आठ अक्टूबर को कामरेड श्याम लाल चक्रवर्ती नगर बेनाचट्टी कामरेड आलोक घोष कामरेड किशोर घटक मंच में एक खुला अधिवेशन होगा । जिसमे मुख्य वक्ता स्वरूप कामरेड तपन सैन, कामरेड आनंदी साह, कामरेड सुभाष मुखर्जी कामरेड बंश गोपाल चौधरी मुख होंगे।



















