बराकर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर बराकर के विभिन्न अस्पतालों में कार्य बंद रहा । इस संबंध में बताया जाता है कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुराचार एवं हत्या के खिलाफ शनिवार को पूरे देश में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ओपीडी व डायग्नोस्टिक सेंटर मे काम बंद करने का आह्वान किया । जिसे लेकर बराकर के सभी अस्पतालों में यह सेवाएं बंद थी । इस संबंध में बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित आस्था हॉस्पिटल के सीनियर मैनेजर बापी राय ने बताया कि जिस तरह से महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार कर उसकी निर्माण हत्या की गई है । इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है । उन्होंने कहा कि संगठन के साथ हम सभी न्याय की लड़ाई में खड़े हैं । उन्होंने कहा कि अस्पताल मे ओपीडी बंद है । पहले से जो मरीज अस्पताल में इलाजरत है उनका सेवा कार्य जारी है । उन्होंने कहा कि वहीं अस्पताल द्वारा आपातकालीन सेवाएं भी बंद नहीं की गई । हॉस्पिटल रोड स्थित बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रमुख डॉक्टर अनिर्बन राय ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ हम सभी लोग महिला चिकित्सक के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं ।उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले से जो मरीज भर्ती है उनका इलाज जारी है इमरजेंसी सेवाएं भी चल रही है । वही हनुमान चढ़ाई स्थित आशीर्वाद अस्पताल के प्रोपराइटर मोहम्मद फिरोज अंसारी ने कहा कि कोलकाता की घटना को लेकर संगठन की तरफ से हम लोग इस लड़ाई में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं । उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी बंद है । लेकिन आपातकालीन सभी सेवाएं जारी है और पहले से इलाजरत रोगियों का भी चिकित्सा जारी है ।


















