Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मेन्स्ट्रुअल-डे स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मशहूर सामाजिक संगठन “फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशनकी” जो अक्सर अपने विभिन्न कार्यकर्मों से चर्चा मैं रहता हैं, उनकी महिला शाखा ने 28 मई 2024 को मेन्स्ट्रुअल-डे स्वच्छता दिवस के अवसर पर बर्नपुर एवं असंसोल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, जैसे शांतिनगर, कालझाड़िया, सेन रालेघ, कुइलापुर , सुरजोनगर और अन्य स्थानों पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने लगभग 5000 के क़रीब सेनेटरी पैड वितरित किये। लड़कियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता शिक्षा और उत्पादों के बारे में जानकारी देने के बाद हाई क्वालिटी के सेनेटरी पैड वितरित किए गए। महिलाओं के शशक्तीकरण के लिये
एफसीसीएफ़ “ज्ञानकोश महिला शिक्षा केंद्र” (भारत की महिलाओं के लिए समग्र विकास का केंद्र) को कुछ महीनों से सफलतापूर्वक चला रहा है। आज इस केंद्र के माध्यम से यह कार्यक्रम सफल किया गया।

श्रीमती संजुक्ता भट्टाचार्य (सेल आईएसपी अस्पताल की वरिष्ठ नर्स ट्यूटर और एफसीसीएफ की सदस्य) के साथ हमारी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मासिक धर्म स्वास्थ्य मानवाधिकार, गरिमा और सार्वजनिक स्वास्थ्य की एक बुनियादी पहलू है। यह महिलाओं और लड़कियों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमे विश्वाहै हैं, साथ मिलकर हम चुप्पी तोड़ सकते हैं, हिचक को समाप्त कर सकते हैं और सभी के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकते हैं। फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन मासिक धर्म स्वास्थ्य के बारे में बातचीत को शिक्षित करने, सशक्त बनाने और बदलाव लाने के अभियान का नेतृत्व कर रहा है।
इस औज़ान के सफ़स्ल मैं रीतिक कौर (को-फाउंडर और डायरेक्टर ) नूतन शर्मा, सुभरा सुर, सुप्रिया बुरी , आराधना बुरी, राजविंदर कौर, दिलराज कौर, कोमल कौर, नवजीत कौर की विशेष भूमिका रही।

Latest News