Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

” रांची-दुमका एक्सप्रेस का पुनदाग रेलवे स्टेशन पर ठहराव, सांसद ने हरी झंडी दिखाई”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

16.09.2023,आद्रा: रेलवे बोर्ड द्वारा पुनदाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या-13319/13320 (रांची-दुमका-रांची एक्सप्रेस ) का दिनांक-16.09.2023 से ठहराव की मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर माननीय सांसद पुरुलिया श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो जी ने ट्रेन संख्या-13320 (रांची-दुमका एक्सप्रेस) का पुनदाग रेलवे स्टेशन में ठहराव का सुभारम्भ किए और ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर पुरूलिया सांसद श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो, आद्रा मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमित नरूला, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) श्री विकास कुमार एवं आद्रा मंडल के अन्य अधिकारीगण, जन साधारण तथा प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह का उदघाटन में आद्रा मंडल प्रबंधक श्री सुमित नरूला ने उपस्थित लोगों को संबोधित किए और ट्रेन के ठहराव के संबंध में जानकारी दी। इसके उपरांत पुरुलिया सांसद श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो ने जन साधारण को संबोधित किया।