बराकर । रेलवे के अवैध ई-टिकट कारोबारी के विरुद्ध बराकर आरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल रेल मंडल के बराकर आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई टिकट बनाने वाले कारोबारीयो पर नकेल कसने के लिए आरपीएफ के एसआई अजीम हुसैन खान के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया । इस अवसर पर उनके साथ एसआई श्यामल कुमार , एएसआई राजेंद्र कुमार , केके यादव , छापामारी दल मे शामिल थे । इस दौरान छापामारी दल ने बराकर मदरसा रोड रानीबंगला अस्पताल के पास कौसेख नेटवर्क के बैनर तले ( दुकान ) ट्रैवल एजेंसी पर छापा मार कर तलाशी अभियान चलाया । इसके बाद दुकान के मालिक शेख कौसर उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया । इस दौरान छापेमारी दल ने उस दुकान से अवैध रूप से उनके व्यक्तिगत यूजर आईडी से बनाए गए 18 नाग समाप्त रेलवे की टिकट जप्त किया गया । जप्त की गई 18 टिकटों का मूल्य 3323940 रुपए है । इसके अलावे टिकट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले एक काले रंग का लैपटॉप और एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया गया । इस मामले में आरोपी के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट बराकर में 143 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार को सीजेएम आसनसोल एलडी कोर्ट भेजने की बात कहा गया है ।


















