प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2024/07/50
आसनसोल, 19 जुलाई, 2024:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ‘ऑपरेशन अमानत’ एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के सामान की सुरक्षा करना है। इस ऑपरेशन के माध्यम से, आरपीएफ उन्नत निगरानी तकनीकों का उपयोग करके और मजबूत गश्त (पेट्रोलिंग) द्वारा रेलवे परिसर की सक्रिय रूप से निगरानी करते हैं। इस पहल से कई खोई या चोरी हुई वस्तुओं की बरामदगी और वापसी हुई है, जिससे यात्रियों का रेलवे सेवाओं के प्रति विश्वास काफी बढ़ गया है।

“ऑपरेशन अमानत” के तहत सफल अभियानों की श्रृंखला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले 10 दिनों (08.07.2024 से 17.07.2024) में यात्रियों के खोए हुए सामान को प्रभावी ढंग से बरामद किया है:
दिनांक 08.07.2024 को ट्रेन संख्या 18621 से यात्रा कर रहे अभिमन्यु कुमार, हाथीदह स्टेशन पर उतरते समय गलती से अपना ट्रॉली बैग भूल गए। आरपीएफ/जसीडीह/पोस्ट के एएसआई एस.के. दत्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप उनका बैग बरामद हुआ, जिसे अगले दिन कुमार को वापस कर दिया गया।

इसी तरह दिनांक 12.07.2024 को दुर्गापुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12339 से किताबों से भरा एक झोला बैग बरामद किया गया। उक्त बैग चंद्रिका दास द्वारा छोड़ा गया था, उनकी पहचान के सत्यापन के बाद दिनांक 15.07.2024 को उनका बैग उन्हें सौंप दिया गया।
इसी प्रकार, दिनांक 15.07.2024 को एक और अन्य घटना घटी जब जामताड़ा स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22348 डाउन से अंकिता सोनी का बैग बरामद किया गया, जिसमें ₹12,110 नकद और उनका निजी सामान था। आरपीएफ/पोस्ट/जामताड़ा के अधिकारियों द्वारा उचित सत्यापन के बाद उक्त बैग को तुरंत सोनी को वापस कर दिया गया।



दिनांक 05/07/24 को रेल मदद को शिकायत संदर्भ संख्या 2024071501904 प्राप्त हुई, जिसमें ट्रेन संख्या 12302 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के बर्थ संख्या 49, कोच संख्या बी-6, पीएनआर संख्या 2218025175 में वनप्लस मोबाइल चार्जर छोड़े जाने के बारे में बताया गया। आरपीएफ/आसनसोल/पश्चिम पोस्ट के अधिकारियों ने इसे बरामद किया और 17:40 बजे, उक्त चार्जर के मालिक आकाश कुमार कर्ण को सूचित किया और उन्हें चार्जर सौंप दिया गया, उन्होंने चार्जर को अच्छी स्थिति में पाया।
17.07.2024 को सुबह 06:20 बजे दुमका/आरपीएफ/पोस्ट के एएसआई फ्रेडी हेम्ब्रोम को यात्री शुभम किशोर से ट्रेन संख्या 18619 में छोड़े गए सैमसंग मोबाइल के बारे में कॉल आया। कांस्टेबल आरके मंडल ने मोबाइल बरामद किया और बाद में सत्यापन के बाद इसे राम प्रसाद ठाकुर को सौंप दिया गया।



17.07.24 को रेल मदद (संदर्भ संख्या 2024071704318) के माध्यम से सूचना प्राप्त करने के बाद आरपीएफ/आसनसोल/पश्चिम पोस्ट के अधिकारियों ने ट्रेन संख्या 03515 से 15:30 बजे एक बैग बरामद किया जो नीरज अग्रवाल का था और जिसमें 8000 रुपये था। सत्यापन के बाद बरामद किया बैग नीरज अग्रवाल को सौंप दिया गया।
चोरी और गुम होने की घटनाओं की तुरंत जानकारी देने हेतु ‘ऑपरेशन अमानत’ सभी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आश्वस्त यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ऑपरेशन रेलवे नेटवर्क में संरक्षा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Press Release No. : ER/ASN/2024/07/50
*OPERATION AMANAT’ BY RAILWAY PROTECTION FORCE: ENSURING PASSENGER SECURITY AND TRUST*
Asansol, July 19,2024 :
‘Operation Amanat’ by the Railway Protection Force (RPF) of the Asansol Division of Eastern Railway is a strategic initiative aimed at safeguarding passengers’ belongings. Through this operation, the RPF actively monitors railway premises using advanced surveillance techniques and robust patrolling. This initiative has led to the recovery and return of numerous lost or stolen items, significantly enhancing passenger trust in railway services.
In a series of successful operations under “Operation Amanat,” the Railway Protection Force (RPF) has effectively recovered misplaced belongings of passengers in the last 10 days (08.07.2024 to 17.07.2024 ):
On 08.07.2024, passenger Abhimanu Kumar, traveling on Train No. 18621, accidentally left his trolley bag while deboarding at Hatidah station. Prompt action by ASI S.K. Dutta of RPF/Jasidih/Post resulted in the recovery of the bag, which was returned to Kumar the next day.

Similarly, on 12.07.2024, a jhola bag containing books was recovered from Train No. 12339 at Durgapur station. The bag, left by Chandrika Das, was handed back to her on 15.07.2024 after verification of her identity.
In another instance on 15.07.2024, AnkitaSoni’s bag containing ₹12,110 in cash and personal belongings was recovered from Train No. 22348 DN at Jamtara station. The bag was promptly returned to Soni after proper verification by the officers of RPF/Post/Jamtara.
On 15/07/24, Rail Madad received complaint ref no. 2024071501904 regarding aOnePlus mobile charger left on berth no. 49, coach no. B-6, PNR no. 2218025175 of train no. 12302 DN Rajdhani Exp. Officers of RPF/Asansol/West Post recovered and informed the owner. At 17:40 hrs, Akash Kr Karn collected the charger in good condition.
On 17.07.2024 at 06:20 hrs, ASI FredyHembrom of Dumka/RPF/POST received a call from passenger Shubham Kishore about a Samsung mobile left on train no. 18619. Constable R.K. Mondal recovered the mobile and it was later handed over to Ram Prasad Thakur after verification.
On 17.07.24, after receiving information via Rail Madad (ref no. 2024071704318), officers of RPF/Asansol/West Post recovered a bag from train no. 03515. At 15:30, NirajAgrawal collected the bag, valued at Rs. 8000/-, after verification.
By promptly addressing theft and loss incidents, ‘Operation Amanat’ demonstrates the RPF’s commitment to ensuring a secure and reassuring travel experience for all passengers. The operation is a testament to the RPF’s dedication to upholding safety and security within the railway network.










