कुल्टी।आज ढेमोमेन गांव में शताक्षी महिला मंडल सोदपुर शाखा ने 25 जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया शताक्षी महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पिता पंडा जी और उपाध्यक्ष जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम किया गया शताक्षी महिला मंडल लगातार जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहती है आज ढेमोमेन गांव में सोदपुर शाखा के अध्यक्ष श्रीमती जयीता नंदी जी और उसकी तमाम सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंद महिलाओं में चप्पल ,धूप से बचने के लिए छाता ,सत्तू ,गमछा ,चना, मुड़ी , का वितरण किया। गांव की 25 जरूरतमंद महिलाओं को यह खाद्य सामग्री दिया गया, सोदपुर शाखा के अध्यक्ष और सभी ने मिलकर महिलाओं में खाद्य सामग्री बाटी सोदपुर शाखा के अध्यक्ष श्रीमती जयीता नंदी जी ने कहा कि हमारी संस्था लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रही है , और आगे भी करते रहेगी हमारी संस्था जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है इस तरह की और भी कई बात कही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सोदपुर शाखा के अध्यक्ष श्रीमती जयीता नंदी, कविता कुंडू, रूमा रॉय,शर्मिला कायरो,रश्मि प्रकाश,प्रीटी प्रसाद, कुमुद प्रसाद, कंचन तिवारी, पारोमिता चक्रवर्ती, सीमा शर्मा, अंजू राय, साइमा अमीन।