रविवार के दिन आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कोर्ट मोड़ स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया , सिख एजुकेशन एंड एक्सीलेंस अवार्ड को लेकर यह बैठक का आयोजन किया गया था , इस बैठक में आसनसोल शिल्पांचल के साथ झारखंड के कुमार डूबी क्षेत्र के सिख बच्चे भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे , अपनी पढ़ाई के क्षेत्र में अव्वल आने वाले छात्र इस प्रतियोगिता में आवेदन कर सकेंगे , इस सिलसिले को लेकर ही सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से यह बैठक का आयोजन किया गया था , संस्था की तरफ से सुरजित सिंह मक्कड़ ने कहा कि 29 अक्टूबर 2023 सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 तक यह कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल की रविंद्र भवन प्रांगण में किया जाएगा, सिख स्टूडेंट बच्चे माध्यमिक से लेकर ग्रेजुएशन यूजीसी अन्य क्षेत्रों में अव्वल आने वाले आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की तारीख 15 अक्टूबर को समाप्त हो जएगी इसीलिए सभी से अनुरोध है कि 15 अक्टूबर से पहले अपने नजदीकी गुरुद्वारा एवं हमारे सिख वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य या हमारे नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। क्लास दस से बारह तक 85% , ग्रेजूवेट और पोस्ट ग्रेजूवेट 65% , या फिर खेल, कल्चर में ज़िला राज्य नेशनल अवॉर्ड जीता हो वह भी अप्लाई कर सकते है।

इसके साथ हम लोग बेबी नाम की अवार्ड , सिंह इज किंग अवार्ड , लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड , कॉम दे हीरे अवॉर्ड सिख प्रतिभाओं को देंगे
इस कार्यक्रम के बारे में सचिव रणजीत सिंह दो मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह ने कहा कि सिख फैशन शो का आयोजन किया जाएगा जहां पर आप सभी देख पाएंगे पूरी सिखी स्वरूप कायम रखते हुए भी बच्चे बच्चियों फैशन शो का कर्तव्य दिखाएंगे, इसके साथ सिख मार्शल आर्ट गतका भी इस कार्यक्रम में आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जमशेदपुर से विशेष टीम आएगी।
हरजीत सिंह बग्गा, अजीत सिंह ने कहा हम लोग इलाके के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख संस्थाओं को भी सम्मानित करेंगे आज यहां पर बैठक का आयोजन किया गया था, इस बैठक में आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा कैसी होगी उसे पर विचार किए गए हैं ,एवं सभी से आवेदन किया गया है कि 15 तारीख से पहले इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सीख बच्चे बच्चियों छात्र-छात्राएं आवेदन जमा कर दें। हरजित सिंह बग्गा, तरसेम सिंह, सूरजीत सिंह मक्कड़, हरजीत सिंह बग्गा, रणबीर सिंह, संतोख सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कमलजीत सिंह पप्पू सिंह सोहन सिंह के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।




















