Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सीएससी बाल विद्यालय में वार्षिक खेल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्टेशन रोड़ के आरा डंगाल नवीनगर मे किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । सीएससी बाल विद्यालय में वार्षिक खेल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्टेशन रोड़ के आरा डंगाल नवीनगर मे किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अनिर्बान राय , बराकर फाड़ी प्रभारी राजशेखर मुखर्जी बराकर सब ट्रैफिक इंस्पेक्टर चिरंजीव गुहा राय , एस आई सुशील सिंह पश्चिम बर्दवान ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्यक्ष तुषार मुखर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर नृत्य प्रस्तुत किया । वही स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा सभी छात्रों को ठंड के मौसम को देखते हुए चिकित्सक अनिर्बान राय के सहयोग से कंबल प्रदान किया गया । इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस स्कूल में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे । स्कूल में बराकर के आसपास के बच्चे शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ खेलकूद मे भी अव्वल आकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करेंगे । अतिथियों ने स्कूल के संचालक प्रिंसिपल आसिफ अंसारी को बुके देकर स्कूल चलाने के लिए सम्मानित किया । इस दौरान आसिफ अंसारी ने कहा कि स्कूल में नियम का विशेष ध्यान देने के साथ-साथ छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है । जिसमें उनके सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है । इस अवसर पर शाहनवाज अंसारी उर्फ बबलू मेराज अंसारी ,अली अकबर गैलेरिया , के अलावे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।