बराकर । सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड की सहायता से पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल रेल मंडल के अधिकारियों तथा बराकर आरपीएफ के अधिकारियों ने बुधवार देर शाम को संयुक्त रूप से डॉग स्क्वायड के सहायता से बराकर रेलवे स्टेशन के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया । इस दौरान यात्री बैठने की सीट , पेड़ों के नीचे , रेलवे लाइन प्लेटफार्म की सीढ़ियां , तथा स्टेशन परिसर के बाहर ,यात्री के समान बैग , कूड़ा दान आदि जांच किया गया ।
Post Views: 78










