Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बैसाखी महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । कुल्टी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से खालसा पंथ के 312 वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कुल्टी थानामोड मैदान में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बैसाखी महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुल्टी  थाना मोड़ स्थित मैदान में आयोजित सिख समुदाय द्वारा बैसाखी पर्व का आयोजन एकजुट होकर किया जाता रहा  है। जहां आसनसोल, बर्नपुर, रूपनारायणपुर, निरसा, बराकर, कुल्टी, चिनाकुड़ी व नियामतपुर सहित पूरे सबडिवीजन से सिख समुदाय के लोग एकत्र होते हैं। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु ग्रंथ साहिब के पूजन के साथ शुरू हुआ। जहा दिल्ली से आये  साहिब सिंह अमृतसर से आए सतवंत सिंग ने कीर्तन पाठ किया। इस अवसर पर लगभग पांच हजार लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ लंगर चखा। इस दौरान पार्षद वकील दास, पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव, पर्व पार्षद कृष्ण प्रसाद, मंच संचालक गुरविंदर सिंह, कुल्टी कमिटी के प्रधान महिंदर सिंह, सत्तर हरदीप सिंह, मंजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।