Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी थाना के अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी पुलिस द्वारा फाड़ी प्रांगण में मुहर्रम को लेकर एक शांति बैठक का आयोजन किया गया,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सीतारामपुर: कुल्टी थाना के अंतर्गत नियामतपुर
फाड़ी पुलिस द्वारा फाड़ी प्रांगण में मुहर्रम को लेकर एक शांति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें
विभिन्न मस्जिद कमेटी सहित राजनीतिक दल के लोग और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
कुल्टी एसीपी जावेद हुसैन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व जो कि इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व में है, इसे हम सभी को शांतिपूर्वक और सद्भावना से मनाना है।

उन्होंने कहा कि जिन कमेटी द्वारा मुहर्रम का अखाड़ा निकाला जाएगा उसमें पुलिस द्वारा दिए गए गाइडलाइन को मानकर चलना अनिवार्य है। कमेटी को लिखित आवेदन अपनी निकटतम पुलिस चौकी और थाने में देना है. अधिक आवाज बजाने में पाबंदी है, किसी प्रकार का डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा।प्रत्येक कमेटी जो अखाड़ा निकालेगी, उन्हें अपने कम से कम पर्चे पत्र के साथ बीस वॉलंटियर को तैनात किया जाएगा, अखाड़ा इस प्रकार निकाला जाए कि किसी भी लोगों को परेशान न हो, आगमन की समस्या न हो, साथ ही श्री हुसैन ने कहा कि
यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी प्रकार का शस्त्र का प्रयोग न हो सिर्फ लाठी की इजाजत रहेगी।साथ ही किसी कमेटी को देखना है कि भीड़ में शराब पीकर कोई शामिल न हो जाए और साथ ही कहा गया कि अगर भीड़ द्वारा किसी भी प्रकार का सरकारी या गैर सरकारी प्रॉपर्टी की क्षति होती है तो उसका भरपाई उस कमेटी से ली जाएगी. आगे उन्होंने कहा कि मोहर्रम सब को मिलकर शांतिपूर्वक मनाएं।पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मौके पर कुल्टी थाना प्रभारी, नियामतपुर और फाड़ी प्रभारी सहित स्थानीय पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं राजनीतिक से भाजपा के टिंकू वर्मा सुनील सरकार सुनील भार, झंटू सेन, आकाश चौहान कांग्रेस से सुकांत दास मोहम्मद राजुल, तृणमूल की ओर से मीर हासिम वामपंथ वामपंथी नेता सहित राजा अंसारी
सहित मोहर्रम कमेटी और माजिद कमेटी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.