Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*देव उठनी एकादशी पर रानीगंज में निकली भव्य निशान यात्रा, गूंजे “जय श्री श्याम” के जयकारे*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*रानीगंज* : देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को रानीगंज में श्री श्याम बाल मंडल की ओर से भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर श्री श्याम मंदिर तक पहुंची। इस दौरान पूरा रानीगंज में “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठीं।


शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए, जो बाबा श्याम के नाम की धुन पर झूमते, नाचते और निशान लिए आगे बढ़ते रहे। यात्रा के अंत में सभी भक्तों ने श्री श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर और दरबार में विराजमान सभी दिव्य देवताओं एवं दरबार को सुगंधित पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।
मंदिर समिति के सचिव पवन केजरीवाल ने बताया कि “देव उठनी एकादशी” के इस पावन अवसर पर कुल 401 श्याम भक्तों द्वारा बाबा श्याम को निशान अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बाबा श्याम के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसे बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है।
संध्या बेला में कलकत्ता से पधारे प्रसिद्ध भजन प्रवाहक श्री राज-गुरु ब्रदर्स एवं अन्य भजन मंडलियों द्वारा बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उनके भजनों की अमृत वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय बन जाएगा।
मंदिर समिति ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं बंधु-बांधवों के साथ इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर बाबा श्याम के दिव्य आशीर्वाद का लाभ उठाएं।