बंटी खान सांकतोड़िया : पारबेलिया कोलियरी रामनवमी कमिटी की ओर से शुक्रवार की संध्या रामनवमी पर अखाड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोग रामनवमी के झंडा लेकर पारबेलिया शिवमंदिर के पास एकत्रित हुए। वहां से गाजे बाजे और झांकी के साथ भव्य यात्रा निकाली गई। झांकी में राम लक्ष्मण और सीता थी। इनके साथ ही पक्षी राज जटायु, हनुमान जी तथा अन्य भी शामिल थे।
यात्रा शिवमंदिर से पारबेलिया हाट तला, आमडंगा मोड़, पारबेलिया कांटा, भामुरिया मोड़ होते हुए नितुरिया थाना तक पहुंची और वापस लौटी। यहां अश्लोक सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, मुकेश सिंह, पप्पू सिंह, राधेश्याम साव, अशोक सिंह, रघुनंदन पांडेय व अन्य शामिल थे। आदि
इधर सांकतोड़िया में नोनिया बस्ती से निकलकर अखाड़ा डिसरगढ़ मोड़ पहुंची जहां अन्य जगहों से आकर लोग उसमें शामिल हुए। वहां से डिसरगढ़ नदी घाट होते हुए वापस सांकतोड़िया के रास्ते सीएमडी आफिस से झालबगान पहुंचे। वहां से वापस नोनिया बास्ती लौटे जहां यात्रा पूर्ण हुई। सभी शामिल लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। पूरा वातावरण राममय लग रहा था। पहले से ज्यादा भक्ति मय वातावरण दिख रहा था। यहां कृष्णा नोनिया, जगदेव रविदास सहित उपस्थित थे। अखाड़ा के साथ पुलिस की भारी व्यवस्था बनी रही।








