Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर व आस-पास के क्षेत्र के महिलाओं ने मनाया तीज का त्यौहार*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर व आस-पास के क्षेत्र में यूपी बिहार के रहने वाले लोगों के घरों में महिलाओं ने मनाया तीज का त्यौहार । इस संबंध में बताया जाता है कि यू पी तथा बिहार के रहने वाले लोगों के घरों में पत्नियों ने अपने-अपने पति के मंगल कामना तथा दीर्घायु होने के उद्देश्य से तीज हरितालिका व्रत रखा । इस दौरान महिलाओं ने सर्वप्रथम बीते मध्य रात्रि दातुन आदि करके सो गई तथा सुबह उठकर घर में कई तरह के पकवान बनाकर पूरा दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए रही । संध्या होते हैं महिलाएं अपने सांस्कृतिक परिधान तथा सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती तथा भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की । इस दौरान महिलाओं ने बताया कि इस व्रत को करने से पति दीर्घायु होते है तथा उनकी सभी बाधा विपत्ति दूर हो जाती है । उन्होंने कहा कि इस व्रत को करके माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को प्राप्त किया था । इसलिए यह व्रत हर सुहागिन महिलाओं को करना चाहिए । ताकि उनके पति के जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे ।