आसनसोल: वार्ड संख्या 98 में वार्ड पार्षद कहकशां रेयाज की ओर से एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में आसनसोल के सांसद Shatrughan Sinha, INTTUC ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, बरो चेयरमैन शिवानंद बौरी, पार्षद गुरमीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक महासचिव सैयद आसिफ इकबाल समेत कई सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
इफ्तार पार्टी के दौरान सभी ने एक साथ रोजा खोला और आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।






Post Views: 20










