बंटी खान कुल्टी : श्री श्री रामनवमी उधापन कमेटी के बैनर द्वारा द्वारा एक शोभायात्रा सीतारामपुर टैगोर मैदान से निकाली गई, जो सीतारामपुर स्टेशन रोड होते हुए नियामतपुर बाजार होते हुए लिथिया रोड होते हुए राधानगर हटिया फुटबॉल मैदान में जाकर संपन्न हुआ। रैली में सनातनी समाज के काफी बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
विगत साल की भांति इस साल भी श्रीराम के जन्मोत्सव पर रामनवमी के दिन सीतारामपुर टैगोर मैदान से भगवा रंग में विलीन एक रैली निकाली गई जो कि सीतारामपुर स्टेशन रोड होते हुए नियामतपुर बाज़ार के रास्ते राधानगर हटिया नोनिया पाड़ा फुटबॉल मैदान में जाकर समाप्त हुआ. जिसमें श्रीराम के धुन के गाने में विवाह झूमते गाते दिखीखे.
मौके पर पार्षद अमित उसिया, पूर्व पार्षद सह तृणमूल नेता चुन चुन राउत, तृणमूल नेता राजेश साव, विश्व हिंदू परिषद के श्रीराम सिंह, आरएसएस के उमेश गोइंका ,बीएमएस नेता धनंजय मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे.








