Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

**सीतारामपुर टैगोर इंस्टीट्यूट दुर्गा पूजा का पंचमी पर भव्य उद्घाटन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

​ *सीतारामपुर* । आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर टैगोर इंस्टीट्यूट दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा पंचमी के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकार के कार्यों से परिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए।
​साड़ी वितरण और विशिष्ट अतिथि
​समारोह में आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, माननीय कृष्ण प्रसाद जी की विशेष उपस्थिति रही, जिनके सौजन्य से साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा के उल्लास में सामाजिक समरसता का रंग भरा।
​उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में कुल्टी थाना प्रभारी, नियामतपुर फाड़ी प्रभारी, वार्ड नंबर 18 के स्थानीय काउंसिलर, सीतारामपुर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदिकर्ना फाउंडेशन, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीतारामपुर, पीडब्लूआई सीतारामपुर,प्रनाम चटर्जी समाजसेवी कुल्टी थे।
​पंडाल का पारंपरिक उद्घाटन ​सभी अतिथियों ने एक साथ मिलकर फीता काटा और पारंपरिक रीति से माँ दुर्गा के सामने धूप, दीप जलाकर तथा नारियल फोड़कर एक छोटे से पूजा अनुष्ठान के माध्यम से माँ दुर्गा का उद्बोधन और पंडाल का उद्घाटन किया। ​रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति, ​उद्घाटन समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में आदिवासी भाई-बहनों ने अपनी कला का विशेष प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय मोहल्ले के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। रेलवे परिवार के बच्चों ने भी संस्कृतिक  कार्यक्रम में भाग लिया।​धन्यवाद ज्ञापन ​सीतारामपुर टैगोर इंस्टीट्यूट दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से अध्यक्ष सुनील दत्त और सचिव संतोष कुमार वर्मा (समाजसेवी) ने विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने अपने कमेटी की तरफ से सभी गणमान्य अतिथियों का पूजा पंडाल में उपस्थित रहने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, बच्चों और सभी प्रतिभागियों को भी उनके सफल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया। यह कार्यक्रम कमेटी के सफल आयोजन और स्थानीय समुदाय के सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।