Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*12 नंबर वार्ड के श्रीपुर स्कूल पाड़ा स्तिथ निश्चिंता दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष में कलश यात्रा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया:आसनसोल नगरनिगम के जामुड़िया बोरो एक अंतर्गत 12 नंबर वार्ड के श्रीपुर स्कूल पाड़ा स्तिथ निश्चिंता दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन किया गया।कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ जो पूरे श्रीपुर ग्राम की परिक्रमा करते हुए स्थानीय तालाब से जल भर कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंच कलश स्थापित किया गया।इस दौरान 101 महिलाए तथा युवतियां कलश यात्रा में शामिल हुए।वही कलश यात्रा के दौरान ढाल के थाप पर नाचते थिरकते हजारों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होते हुए पूरे गांव की परिक्रमा किया।वार्ड 12 के पार्षद समरजित गोस्वामी(राजू) ने बताया की मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष में तीन दिन व्यापी भक्ति अनुष्ठान का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।इस दौरान पूजा अर्चना के साथ साथ हरिनाम संकीर्तन आदि का आयोजन किया जाएगा।वही अनुष्ठान के समापन के दिन प्रसाद रूपी खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा।उन्होंने बताया की वर्षो पहले निर्मित मां निश्चिंता दुर्गा मंदिर काफी जर्जर हो गई थी जिसका पुनर्निर्माण आसनसोल नगरनिगम की ओर 10 लाख रूपया खर्च कर कराया गया है।कलश यात्रा के दौरान शिबू बाउरी,सुनील बाउरी आदि प्रमुख सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Oplus_0