सीतारामपुर – आसनसोल नगर निगम के 59 नंबर वार्ड अंतर्गत नियामतपुर सूर्य मंदिर छठ घाट के पक्की करण कार्य का फीता काट कर निगम मेयर विधान उपाध्याय द्वारा उद्घाटन किया गया जिसमें उनके साथ डिपुटी मेयर वसीमुल हक, वॉर्ड पार्षद ज़ाकिर हुसैन उपस्थित रहे।

श्री उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय पार्षद और छठ घाट समिति द्वारा घाटों का पक्की करण ओर लाइट को लेकर निगम में आवेदन किया गया था जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है आंके कहा कि छठ घाट निर्माण के लिए 9 लाख ओर लाइट के लिए करीबन 3 लाख की लागत लगी हैं वही 59 नंबर वार्ड के अंतर्गत ब्रह्मचारी घाट का भी पक्की करण ओर लाइट का कार्य किया जा रहा हैं। आगे उन्होंने कहा की आगे ओर भी कार्य किया जाय गा।
पार्षद जाकिर हुसैन ने कहा की दोनों घाटों में कार्य किया गया हैं उन्होंने कहा कि काफी बड़ी सख्या में छठवर्ती यहां पहुंचते हैं घाट का पक्कीकरण होने से पूजा अर्चना में काफी सुविधा हो गा साथ कहा कि बाकी कच्चे घाटों के पक्की करण के लिए निगम में आवेदन किया जाएगा। मौके पर बाबा सीताराम दास वॉर्ड 18 के पार्षद अमित तुलसियान, नियामतपुर छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष चुनचुन राउत, वीरेंद्र सिंह, तृणमूल नेता तपन मंडल, राकेश बंसल, तारु घाटी, रूपा चक्रवती ईत्यादि उपस्थित रहें।



















